फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fair buda baba started in sardhana

सरधना में बूढा बाबा मेला शुरू

Tue, 02 Jul 2019 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
fair buda baba started in sardhana
शहीद द्वार पर फीता काटकर मेले का उदघाटन करते विधायक संगीत सोम व एसडीएम अमित कुमार भारतीय। - फोटो : SARDANA
सरधना में ऐतिहासिक बूढ़ा बाबा मेला सोमवार को शुरू हो गया। इसका उद्घाटन विधायक संगीत सोम ने बूढ़ा बाबा मंदिर में ब्रह्मा जी की विधि विधान के साथ पूजा करके किया। वहीं, शहीद द्वार का विधायक संगीत सोम, एसडीएम अमित कुमार पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद मंच पर मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक संगीत सोम ने कहा कि मेला सभी धर्मों के लोगों का होता है। सभी को मेले में आना चाहिए, लेकिन मेले में आपसी भाईचारे व सौहार्द पूर्वक एकदूसरे से मिलें। मेले में गुंडगर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेले में पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी ने विकास के मामले में विधायक संगीत सोम की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में बेहतर काम करने का मौका मिल रहा है। विधायक क्षेत्र का भरपूर विकास करा रहे हैं। वहीं, एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि मेले में किसी को भी गुंडई नहीं करने दी जाएगी। मेले के मंच का संचालन शिक्षक दीपक शर्मा ने किया। इस मौके पर पंकज जैन, वीरेंद्र चौधरी, शाहवेज अंसारी, मंगू प्रधान, मलखान सिंह सैनी, विनोद जैन, सचिन खटीक, प्रवीण जैन, विक्की सैनी, ललित गुप्ता, रिहान मलिक, शाहरूख उर्फ बंटी, मंजूर मलिक, जितेंद्र पांचाल, संजीव पंवार आदि मौजूद रहे। मेले के उद्घाटन समारोह में डीएम एवं एसएसपी नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

मेले में ब्रह्मा जी द्वार
ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन वर्षों से डीएम व एसएसपी द्वारा किया जाता रहा है। इस बार उनके नहीं पहुंचने के कारण विधायक संगीत सोम एवं एसडीएम अमित कुमार ने किया। मेले में पहली बार ब्रह्मा जी द्वार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed