फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fail ho rahe roadways ke daave

फेल हो रहे रोडवेज के दावे, बढ़ने लगी भीड़  

Wed, 28 Feb 2018 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
fail ho rahe roadways ke daave
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
होली अभियान में हर यात्री को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के रोडवेज के दावे फेल होने लगे हैं। भीड़ के आगे रोडवेज की बसें न केवल कम पड़ रही हैं, बल्कि बाहरी डिपो की बसों के शहर में प्रवेश न करने से परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को पहुंची कुछ बाहरी बसों का ट्रैफिक पुलिस ने चालान कर दिया। बसों से यात्रियों को उतारने पर हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन

रोडवेज का होली अभियान सोमवार से शुरू हो गया है, जो 5 मार्च तक चलेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 200 से ज्यादा बसों का बेड़ा दिल्ली भेजा जा चुका है और इनके संचालन के लिए स्टाफ भी लगा दिया है। बृहस्पतिवार को होली होने के चलते लोकल यात्रियों ने भी निकलना शुरू कर दिया है। मंगलवार शाम भैसाली और सोहराबगेट बस अड्डे पर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ पहुंची। बसों के मुकाबले यात्रियों की संख्या ज्यादा होने से जहां बसे ठसाठस भरी रहीं, वहीं यात्रियों को बसों का इंतजार भी करना पड़ा। लेकिन रूटों पर लगने वाले जाम में फंसी बसों को अड्डे पर पहुंचने में देरी भी हुई।  वहीं सहारनपुर डिपो की दो बसों का सोहराबगेट डिपो पर ट्रैफिक पुलिस ने चालान कर दिया। इसके अलावा अन्य डिपो की दो बसों का भी बेगमपुल पर चालान किया गया।
विज्ञापन


आज रहेगी ज्यादा भीड़ 
बागपत, बड़ौत, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादनगर, हापुड़ आदि रूटों पर आज ज्यादा भीड़ रहेगी। होली अभियान में रोडवेज अधिकारियों के लिए आज की व्यवस्था अग्नि परीक्षा से कम नहीं है। सुबह से लेकर शाम तक दोनोें बस अड्डों पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। वहीं भैसाली डिपो के एआरएम अनिल अग्रवाल, सोहराबगेट डिपो के एआरएम परवेज बशीर और मेरठ डिपो के एआरएम अनिल शुक्ला ने बताया कि उनके डिपो के पास लोकल यात्रियों के सफर के लिए पर्याप्त बसें हैं। किसी भी यात्री को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed