फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Factory Worker Dies of Electric Shock in Gagalheri, Became Father 20 Days Ago

सहारनपुर में हादसा: गागलहेड़ी में करंट लगने से फैक्टरी कर्मचारी की मौत, 20 दिन पहले ही बना था पिता

Wed, 16 Sep 2026 01:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Sep 2026 01:28 PM IST
सार

गागलहेड़ी-देहरादून रोड स्थित फैक्टरी  में काम करने वाले 30 वर्षीय आकाश की करंट लगने से मौत हो गई। वह करीब 20 दिन पहले ही पिता बना था।

विज्ञापन
Factory Worker Dies of Electric Shock in Gagalheri, Became Father 20 Days Ago
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में देहरादून रोड स्थित एक फैक्टरी  में काम करने वाले 30 वर्षीय मजदूर आकाश पुत्र राकेश निवासी हरोड़ा की करंट लगने से मौत हो गई। आकाश करीब 20 दिन पहले ही पिता बना था। बुधवार को काम के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद फैक्टरी  में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
हरोड़ा निवासी आकाश (30) पुत्र राकेश गागलहेड़ी-देहरादून रोड स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। बुधवार को काम के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। साथी कर्मचारी उसे उपचार के लिए ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण LIVE: बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, भारी पुलिस फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, 20 दिन पहले बना था पिता
परिजनों के अनुसार आकाश की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी ने करीब 20 दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। नवजात के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक हुए हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिता की मौत के बाद संभाल रहा था परिवार की जिम्मेदारी
परिजनों के अनुसार आकाश के पिता राकेश की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी थी। आकाश की एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। इसके अलावा तीन भाई और एक बहन अभी अविवाहित हैं। पिता की मौत के बाद आकाश ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। मजदूरी कर वह परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed