फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Factory worker attacked, mobile and Rs 10,000 looted

Meerut News: फैक्टरी कर्मी पर हमला कर मोबाइल और दस हजार लूटे

Fri, 24 Oct 2025 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 24 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Factory worker attacked, mobile and Rs 10,000 looted
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल रोड पर बृहस्पतिवार शाम बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने साइकिल से घर जा रहे कताई मिल निवासी ओमपाल को रास्ता पूछने के बहाने रोका। बदमाशों ने रॉड से हमला कर ओमपाल से मोबाइल और दस हजार रुपये लूट लिए। हमले में ओमपाल सिर में चोट लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन




शिवनगर कताई मिल निवासी ओमपाल एक कंपनी में कर्मचारी हैं। ओमपाल ने बताया कि भाई दूज के मौके पर उसने कंपनी से एडवांस रकम ली थी। बृहस्पतिवार शाम काम खत्म करके वह साइकिल से घर लौट रहा था। कनोहर फैक्टरी के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया और गगोल जाने का रास्ता पूछा। इसी दौरान बाइक से उतरे एक बदमाश ने पीछे से उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। अचानक हुए हमले से वह सड़क किनारे गिर गया और बेहोश हो गया। इसके बाद बदमाशों उसकी जेब से 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिए और भाग गए। कुछ देर बाद होश आने पर वह किसी तरह परतापुर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भूड़बराल सीएचसी भेजा। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला है कि युवक को कुछ लोगों से विवाद चल रहा है।मामला संदिग्ध लग रहा है सीसीटीवी फुटेज चैक की जा रही है मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed