फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Factory ash blowing onto the road is damaging people's eyes.

Meerut News: सड़क पर उड़ रही फैक्टरी की राख से लोगों की आंखें हो रहीं खराब

Sun, 03 May 2026 08:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Factory ash blowing onto the road is damaging people's eyes.
- पीड़ित लोगों ने जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। सरधना–बिनौली मार्ग पर हर्रा-खिवाई मोड़ स्थित एक फैक्टरी द्वारा सड़क पर खुले में राख डाले जाने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में स्थानीय अधिवक्ता ने समाधान दिवस में जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की है।

शिकायतकर्ता अधिवक्ता दीपक तालियान ने बताया कि उक्त मार्ग पर स्थित फैक्टरी द्वारा लगातार सड़क किनारे खुले में राख डाली जा रही है। इससे वाहनों के गुजरने पर धूल और राख उड़कर हवा में फैल जाती है जो राहगीरों की आंखों में चली जाती है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बेहद असहनीय और खतरनाक है। बताया कि तीन दिन पहले वह स्वयं बाइक से इस मार्ग से गुजर रहे थे। तभी अचानक उड़ती राख उनकी आंखों में चली गई। इससे उन्हें काफी तकलीफ हुई और अब भी आंखों में जलन बनी हुई है। उनका कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि संबंधित फैक्टरी द्वारा सड़क पर खुले में राख डालने पर तत्काल रोक लगाई जाए। शिकायत दर्ज होने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed