{"_id":"6b02f995601bef88fc0d886d","slug":"eye-surgeries-for-125-people-at-a-mega-camp-meerut-news-c-72-1-mct1004-163207-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेगा कैंप में 125 लोगों की आंखों की सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेगा कैंप में 125 लोगों की आंखों की सर्जरी
विज्ञापन
ऑपरेशन दृष्टि के तहत मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहे शिविर का दूसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ऑपरेशन दृष्टि के तहत मिलिट्री हॉस्पिटल मेरठ छावनी में मेगा आई कैंप में दूसरे दिन रविवार को 125 आंखों की सर्जरी की गई। ये सर्जरी ब्रिगेडियर एसके मिश्रा की अगुवाई में आई नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम ने की।
इसमें पूर्व सैनिक, वीर नारियां, उनके आश्रित और गरीबी रेखा से नीचे के व्यक्तियों की आंखों में मोतियाबिंद व दूसरी बीमारियों के लिए परीक्षण किया गया। परीक्षण के बाद रोगियों का उपचार किया गया। 21 से 25 नवंबर तक चलने वाले मेगा नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ शनिवार को पश्चिमी यूपी सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा ने किया।
मिलिट्री हॉस्पिटल के कमांडेंट ब्रिगेडियर सीपी सिंह ने इस बड़ी कामयाबी पर पूरी मेडिकल टीम को बधाई दी और मरीज़ों की देखभाल के लिए उनके समर्पण व जज्बे की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह शिविर 25 नवंबर तक चलेगा।