{"_id":"6527fab40255c9e015041d34","slug":"eye-na-news-c-14-1-mrt1001-356492-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आंखों को आराम के लिए अपनाएं 20-20 तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आंखों को आराम के लिए अपनाएं 20-20 तकनीक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने लगाई पोस्टर प्रदर्शनी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एमबीबीएस और बीएससी व एमएससी नर्सिंग के छात्र छात्राओं ने पोस्टर बनाए, जिसका प्रदर्शन न्यू एलटी कॉम्प्लेक्स में किया गया। मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज के संकाय सदस्यों और छात्र छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।प्रधानाचार्य प्रो. डॉ आरसी गुप्ता, डॉ योगिता सिंह, डॉ सीमा जैन ने पोस्टर प्रदर्शनी को जज किया। प्रथम पुरस्कार कली अग्रवाल एमबीबीएस सत्र 2021, द्वितीय पुरस्कार पोयम बीएससी नर्सिंग और तृतीय पुरस्कार जावेद बीएससी नर्सिंग ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर डॉ तरुण पाल, डॉ विक्रम सिंह, डॉ वीडी पांडे, डॉ नीलम गौतम, डॉ नेहा और डॉ प्रीति सिंह आदि उपस्थित रहे।
==============
फोटो
आंखों को आराम के लिए अपनाएं 20-20 तकनीक
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में विश्व दृष्टि दिवस उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि 20- 20- 20 के नियम का पालन कर आप अपनी आंखों को कंप्यूटर स्क्रीन से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। इस नियम के अनुसार 20 मिनट कंप्यूटर पर कार्य करने के पश्चात 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर स्थित वस्तु को देखने से आंखों की मांसपेशियां रिलैक्स हो जाती हैं। आंखों में सूखापन आने पर डॉक्टर की सलाह से ही दवाइयां का उपयोग करना चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ आरसी गुप्ता ने विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की आंखों में होने वाली बीमारियों और उनके सही इलाज के बारे में मरीज़ों को जानकारियां दीं।
इस अवसर पर नेत्र रोग विभाग के परास्नातक छात्रों द्वारा नाटक का मंचन कर नेत्रदान की महत्ता के बारे में भी बताया गया। डॉ अलका गुप्ता, डॉ. प्रियॉक गर्ग, डॉ. जयश्री द्विवेदी और डॉ प्रियंका ने मरीजों और उनके तीमारदारों को आंख के रोगों से होने वाले नुकसान एवं उनके सही इलाज के बारे में बताया।