फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Extortion of Rs 5 lakh demanded from cloth merchant, firing done at his house

कपड़ा व्यापारी से मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी, घर पर की फायरिंग

Tue, 24 Jun 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Extortion of Rs 5 lakh demanded from cloth merchant, firing done at his house
मेरठ। रंगदारी से मना करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के घर पर फायरिंग कर दी। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामला रंगदारी का न होकर आपसी लेनदेन का प्रतीत हो रहा है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय बहलीम निवासी कपड़ा व्यापारी नदीम ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि पीड़ित के मोबाइल पर आरोपी अजीन कई दिन से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। मना करने पर आरोपी अपने दो साथियों के साथ रविवार की रात व्यापारी के घर पहुंचा। पीड़ित को गाली देकर आवाज लगाई। आवाज सुनकर पीड़ित के भाई बाहर आए। आरोपी ने व्यापारी के बारे में उसके भाइयों से जानकारी करते हुए गाली-गलौज कर दी। दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर व्यापारी के घर पर फायरिंग कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में पैसे का लेनदेन प्रकाश में आ रहा है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed