फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Extortion Demand of five Lakh: Cloth Merchant's House Shot at in Meerut

मेरठ में मांगी रंगदारी: पांच लाख नहीं दिए तो बरसाई गोलियां!-कपड़ा व्यापारी के घर फायरिंग से दहशत

Tue, 24 Jun 2025 01:10 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 24 Jun 2025 01:10 AM IST
सार

मेरठ के सराय बहलीम में रंगदारी मांगने पर कपड़ा व्यापारी नदीम के घर पर की गई फायरिंग। आरोपी अजीन व उसके दो साथियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। मामला आपसी लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Extortion Demand of five Lakh: Cloth Merchant's House Shot at in Meerut
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मेरठ कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय बहलीम में कपड़ा व्यापारी नदीम के घर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रविवार रात तीन युवक घर के बाहर गालियां देते हुए पहुंचे और देखते ही देखते फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


व्यापारी ने बताया कि अजीन नामक युवक कई दिनों से उसके मोबाइल पर कॉल कर ₹5 लाख की रंगदारी मांग रहा था। जब रंगदारी देने से इनकार किया गया, तो आरोपी दो अन्य साथियों के साथ उसके घर आ धमका।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Merut Weather: बादल तो आए...पर बरसे नहीं! उमस से बेहाल मेरठ, आज बारिश की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन


गाली-गलौज और पूछताछ के बाद अचानक फायरिंग कर दी गई, जिससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। व्यापारी के भाइयों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।

घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गई है। पुलिस ने अजीन सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया रंगदारी से अधिक आपसी लेनदेन का लग रहा है, फिर भी जांच सभी बिंदुओं से की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed