Meerut: हस्तिनापुर में रंगदारी और झूठे मुकदमे का आरोप, महिला ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
मेरठ के हस्तिनापुर में एक महिला ने कथित पत्रकार समेत अन्य लोगों पर रंगदारी मांगने, ब्लैकमेल करने और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के हस्तिनापुर कस्बे की पोस्टवार कॉलोनी निवासी एक महिला ने स्वयं को पत्रकार बताने वाले व्यक्ति समेत अन्य लोगों पर रंगदारी मांगने, ब्लैकमेल करने, धमकी देने और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। महिला ने थाना हस्तिनापुर में तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। वहीं मामले को लेकर गुर्जर समाज के लोगों ने भी पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
महिला बोली- एक साल से बनाया जा रहा था दबाव
पोस्टवार कॉलोनी निवासी बबीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति ट्रैक्टर और डंपर के माध्यम से मिट्टी ढुलाई का कार्य करते हैं। आरोप है कि स्वयं को पत्रकार बताने वाला एक व्यक्ति पिछले करीब एक वर्ष से विभिन्न मामलों का भय दिखाकर धन की मांग कर रहा था। महिला का दावा है कि आरोपी अपने दो साथियों के साथ मिलकर पिछले कुछ समय से 50-50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर कार्रवाई कराने और बदनाम करने की धमकी दी जाती थी।
यह भी पढ़ें: UP: सवा लाख का इनामी STF ने मुठभेड़ में किया ढेर, दरोगा की हत्या कर लूटी थी पिस्टल, बिहार निवासी था ललन सिंह
काम रुकवाकर रुपये मांगने का आरोप
तहरीर के अनुसार सात जून की रात उनके पति खेत में मिट्टी समतलीकरण का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान आरोपी मौके पर पहुंचे और कार्य रुकवाकर धन की मांग करने लगे। विरोध करने पर वीडियो प्रसारित करने और वाहनों को जब्त कराने की धमकी दी गई।
महिला का आरोप है कि दबाव के चलते उनके पति ने 25 हजार रुपये दे दिए, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों ने पीछा नहीं छोड़ा और उनके घर तक पहुंच गए। वहां भी शेष रकम की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया।
झूठे मुकदमे में फंसाने का भी आरोप
महिला का कहना है कि घटना के बाद आरोपियों ने उनके पति और अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण, लूट और जानलेवा हमले जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। बबीता का दावा है कि उनके पास कथित धन उगाही और धमकियों से जुड़े ऑडियो तथा वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं, जिन्हें पुलिस को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
गुर्जर समाज की बैठक, पुलिस को सौंपा ज्ञापन
मामले को लेकर रविवार को ग्राम सिरजेपुर के प्रधान रणबीर सिंह के आवास पर गुर्जर समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के कई लोगों ने हिस्सा लिया और कुछ लोगों को कथित रूप से झूठे मुकदमों में फंसाए जाने का मुद्दा उठाया गया।
समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति लंबे समय से लोगों को ब्लैकमेल कर रहा है। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग थाना हस्तिनापुर पहुंचे और पुलिस को ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी वार्ता की गई है।
थाना प्रभारी लाला राम शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।