फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Extorted one lakh rupees from a young woman by blackmailing her.

Meerut News: युवती को ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये वसूले

Thu, 25 Jun 2026 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Extorted one lakh rupees from a young woman by blackmailing her.
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र की एक युवती ने आरोपी विलास राज पर ब्लैकमेलिंग, रुपये वसूलने और फोटो एडिट कर अश्लील वीडियो बनाकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता ने सदर बाजार थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उसकी मुलाकात विलास राज से हुई थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई, लेकिन अगस्त 2025 में वैचारिक मतभेद के चलते दोनों का संपर्क समाप्त हो गया था। आरोप है कि संबंध खत्म होने के बाद से आरोपी लगातार फोन कॉल और मैसेज के जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन

आरोपी उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर रुपये मांगता है। बदनामी के डर से उसने अलग-अलग समय पर एक लाख रुपये आरोपी को दे दिए। इसके बावजूद आरोपी की मांग खत्म नहीं हुईं और वह पांच लाख रुपये की अतिरिक्त रकम मांग रहा है। युवती ने रुपये देने से इनकार कर दिया और आरोपी से संपर्क न करने को कहा, तब उसने धमकियां देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने युवती की तस्वीरों को एडिट कर अश्लील वीडियो तैयार किए और उन्हें मंगेतर को भेज दिया। आरोपी रुपये न देने पर उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed