{"_id":"6a91b65f8b2c0f8ff105b022","slug":"extended-support-to-ravi-gautams-mahapanchayat-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106347-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रवि गौतम की महापंचायत को समर्थन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रवि गौतम की महापंचायत को समर्थन दिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। ललिता गौतम हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई के विरोध और विभिन्न मांगों को लेकर दलित नेता रवि गौतम का कमिश्नरी परिसर में धरना जारी है। रवि गौतम का आरोप है कि तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडे ने बंदी वाहन में घुसकर उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ललिता के परिवार के लोगों और धरने में शामिल अन्य लोगों पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। 30 अगस्त को होने वाली महापंचायत को लोगों ने समर्थन दिया।
रुहासा गांव निवासी केपी जाटव ने धरने और महापंचायत को समर्थन किया। बताया कि तत्कालीन एसएसपी का केवल स्थानांतरण पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें और एसपी देहात को निलंबित किया जाए। इसके साथ ही लाठीचार्ज में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, धरना जारी रहेगा।
केपी जाटव ने रवि गौतम की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान बॉबी चौधरी, सहबा, सैफ, आरिफ, सारिक, सौरव, कपिल आदि मौजूद रहे।