फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Expressway: Rs 140 to go from Meerut to Delhi, toll starts from 25 December 

Expressway Toll Tax: मेरठ से दिल्ली जाने पर लगेंगे 140 रुपये, आठ महीने बाद 25 दिसंबर से टोल शुरू

Sat, 18 Dec 2021 04:40 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 18 Dec 2021 04:40 PM IST
सार

केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस दौरान मेरठ की यात्रा पर रहेंगे और कई परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
Expressway: Rs 140 to go from Meerut to Delhi, toll starts from 25 December 
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आठ महीने बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 25 दिसंबर से टोल देना होगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने टोल दरों पर मुहर लगा दी है। अब मेरठ से दिल्ली के बीच चलने वाले वाहनों को 25 दिसंबर की सुबह आठ बजे से शुल्क देना होगा। इसके लिए सात प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। 23 दिसंबर को केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मेरठ में सभा करेंगे। 

विज्ञापन


दिल्ली देहरादून बाईपास स्थित स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में होने वाली सभा में वह दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे का लोकार्पण के साथ अन्य परिवहन परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसके लिए शनिवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने एनएचआई अधिकारियों को साथ लेकर सभा स्थल का दौरा किया।
विज्ञापन


मेरठ से सराय काले खां तक 140 रुपये
मेरठ से सराय काले खां तक कार, जीप या हल्के वाहनों के लिए 140 रुपये देने होंगे। इसके अलावा इंदिरापुरम तक 95 रुपये, डूंडाहेड़ा तक 75 रुपये, डासना तक 60 रुपये रसूलपुर तक 45 रुपये और भोजपुर तक 20 रुपये देने होंगे। वही, हल्के वाणिज्यिक वाहन या हल्के माल वाहनों को सराय काले खां तक 225 रुपये देने होंगे। इसी क्रम में बस या ट्रक को मेरठ से सराय काले खां तक 470 रुपये देने होंगे। मेरठ से दिल्ली तक अधिकतम टोल 900 रुपये रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed