फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Expressed happiness over the transfer of DIOS

Meerut News: डीआईओएस के स्थानांतरण पर खुशी जताई

Sun, 31 May 2026 08:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Expressed happiness over the transfer of DIOS
मेरठ। मेरठ कॉलेज के शिक्षक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने मेरठ के जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार के स्थानांतरण पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक मेरठ कार्यालय की कार्यप्रणाली एवं प्रशासनिक बिंदुओं को लेकर मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस), शासन स्तर तथा जिलाधिकारी मेरठ को शिकायतें भेजी थी। अब शासन द्वारा जारी नए स्थानांतरण व तैनाती आदेश में जिला विद्यालय निरीक्षक मेरठ राजेश कुमार को शिक्षा निदेशालय प्रयागराज से संबद्ध कर दिया गया है। डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक तंत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शाासन द्वारा इन प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर सत्य तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed