Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Expressed happiness by feeding jaggery to RLD leaders

Meerut News: रालोद नेताओं को गुड़ खिलाकर जताई खुशी

Sun, 31 May 2026 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Expressed happiness by feeding jaggery to RLD leaders
केंद्र सरकार ने गन्ना (नियंत्रण) आदेश 2026 का मसौदा वापस ले लिया है। क्षेत्र के गन्ना किसानों, चैन क्रशर मालिकों और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया। रालोद नेताओं ने इसे किसान हित में बताया है।
विज्ञापन


शनिवार को शेखपुरी में विपिन के क्रशर पर किसानों और कोल्हू मालिकों ने खुशी मनाई। उन्होंने रालोद नेताओं को गुड़ खिलाकर आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की पैरवी की सराहना की गई। रालोद नेता सुनील रोहटा ने बताया कि जयंत सिंह ने किसानों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा था। इसके बाद ही केंद्र सरकार ने यह आदेश वापस लिया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित मसौदे की कई धाराओं पर किसानों को गंभीर आशंकाएं थीं। इसमें किसानों की स्वतंत्र बिक्री व्यवस्था पर असर पड़ने की संभावना थी। चैन क्रशर और कोल्हू इकाइयों पर अतिरिक्त नियम लागू होते। खांडसारी उत्पादकों द्वारा दिया जाने वाला गन्ना मूल्य चीनी मिलों के लिए तय न्यूनतम मूल्य से अधिक नहीं हो पाता। इससे बाजार प्रतिस्पर्धा और बेहतर मूल्य के अवसर सीमित हो सकते थे। इस दौरान गौरव जिटौली, प्रधान सुमित गुर्जर, अर्जुन ढिंढाला,मनोज त्यागी,गिरराज गुप्ता, रामपाल सिंह, राहुल त्यागी, सुरेश त्यागी, अरुण चौधरी, रोहित चौधरी, प्रदीप चौधरी, कपिल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed