फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Expressed anger over opposition's protest in support of Women's Reservation Bill

Meerut News: महिला आरक्षण बिल के समर्थन में विपक्ष के विरोध पर जताया आक्रोश

Tue, 28 Apr 2026 08:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Expressed anger over opposition's protest in support of Women's Reservation Bill
जन आक्रोश महिला सम्मेलन में पहुंची महिलाएं स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्तावित बिल के समर्थन में मंगलवार को कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्षी दलों द्वारा बिल के विरोध के बाद क्षेत्र की महिलाओं में आक्रोश देखने को मिला, जिसके चलते मंडल स्तर पर महिला जन आक्रोश सम्मेलन और रैली का आयोजन किया गया।
मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिला सम्मेलन के बाद कस्बे के मुख्य बाजार में रैली निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी की और बिल को शीघ्र पारित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। भाजपा सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत 33 प्रतिशत आरक्षण बिल महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला कोषाध्यक्ष नीरज गोयल, जिला मंत्री सुनील पोसवाल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, जिला कार्यकारिणी सदस्य सोमनाथ पपनेजा और निवर्तमान मंडल अध्यक्ष आचार्य हरिओम शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में वंदना और रेखा धीमान समेत कई महिला कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

जन आक्रोश महिला सम्मेलन में पहुंची महिलाएं स्रोत संवाद

जन आक्रोश महिला सम्मेलन में पहुंची महिलाएं स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed