फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   explosion in Falavada village in meerut, two died many injured

मेरठ: अचानक विस्फोट से दहला गांव, चार मकानों की छत उड़ी, तीन की मौत, दर्जनों घायल

Wed, 18 Nov 2020 01:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Nov 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
explosion in Falavada village in meerut, two died many injured
meerut news, up news, explosion - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सटे फलावदा क्षेत्र के गांव रसूलपुर में मंगलवार देर रात अचानक विस्फोट होने से चार मकानों की छतें उड़ गईं। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। वहीं मलबे में कई परिवार दब गए। दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। आठ वर्षीय सादाब की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फलावदा क्षेत्र के गांव रसूलपुर में साबिर, एजाज, निसार, सलेक के मकान पास-पास ही बने हुए हैं। यहां मंगलवार को निसार के मकान में अचानक भीषण धमाका हुआ, जिसके चलते चारों मकानों की छतें उड़ गईं। भीषण विस्फोट में चारों परिवारों के कई लोग दब गए। 
विज्ञापन


हादसे की जानकारी लगते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक परिवार के चार लोगों को मलबे से निकालकर उपचार के लिए भेजा। वहीं पुलिस मलबे में दबे अन्य लोगों को भी निकालने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मलबे में एक ही परिवार के चार लोग दब गए। इनमें साबिर, साबिर की पत्नी अफसाना, पुत्री महविश और नरगिस, पुत्र अयान शामिल हैं। मलबे से साबिर को छोड़कर बाकी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। साबिर की तलाश जारी है। मलबे में दबने से निसार व उसके पुत्र फैसल की मौके पर ही मौत हो गई। 

प्राथमिक जांच पड़ताल में पटाखों की वजह से विस्फोट होने की बात सामने आई है, वहीं कुछ स्थानीय रहवासी सिलेंडर फटने को विस्फोट की वजह बता रहे हैं। पुलिस घटनास्थल पर जांच में जुटी है।

बताया गया कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि तकरीबन दो किलोमीटर दूर स्थित महलका गांव में भी तेज आवाज से मकानों के दरवाजे तक हिल गए। फिलहाल पुलिस ने घायलों को पल्लवपुरम अस्पताल में भर्ती कराया है। फाॅरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed