फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   explosion in a house in Baghpat, three injured, crackers were being made illegally

टला बड़ा हादसा: बागपत में विस्फोट से मकान की छत उड़ी, तीन घायल, अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे

Sun, 18 Sep 2022 12:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 18 Sep 2022 12:45 PM IST
सार

रविवार दोपहर बागपत जनपद में एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक मकान में अचानक हुए जोरदार धमाके के साथ मकान की छत धराशायी हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन
explosion in a house in Baghpat, three injured, crackers were being made illegally
बागपत में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थानाक्षेत्र में एक मकान में अचानक विस्फोट होने से छत धराशायी हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया गया कि मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। वहीं सूचना पर पुलिस  माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खेकड़ा थानाक्षेत्र के गांव  घिटौरा में रविवार दोपहर अवैध रूप से पटाखे बनाने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान विस्फोटक पदार्थ में जोरदार धमाका हो गया। धमाके से पूरा मकान दहल गया और छत धराशायी हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Madarsa Survey: मौलाना अरशद मदनी बोले-मदरसों के अंदर कोई अवैध गतिविधि नहीं, सर्वे का विरोध नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बताया गया कि हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर मौके से पटाखों का जखीरा बरामद किया है।


पुलिस के अनुसार घायलों को गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने गाजियाबाद रेफर कर दिया है। वहीं अभी तक की जांच में सामने आया है कि किराए पर मकान लेकर अवैध पटाखे बनाने का कार्य चल रहा था। आज पटाखे बनाने के दौरान विस्फोट हो गया, जिसमें तीन मजदूर घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed