फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Executive Engineer suspend not releive sdo

एसडीओ को रिलीव नहीं करने पर अधिशासी अभियंता निलंबित

Fri, 18 Feb 2022 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
Executive Engineer suspend not releive sdo
एसडीओ को रिलीव नहीं करने पर अधिशासी अभियंता निलंबित
विज्ञापन

मेरठ। फर्जी कनेक्शन जारी करने के मामले में फंसे सहायक अभियंता संजुल कुुमार को ट्रांसफर के बाद भी रिलीव नहीं करने पर अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार सारस्वत पर यूपीपीसीएल चेयरमैन की गाज गिर गई। चेयरमैन के आदेश पर सारस्वत को निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी गई। कार्रवाई से विभागीय अभियंताओं में हड़कंप मचा है।
नोएडा में हुए फर्जी कनेक्शन घोटाले में यूपीपीसीएल चेयरमैन एम. देवराज ने पिछले साल सितंबर माह में करीब दो दर्जन इंजीनियरों का तबादला पूर्वांचल में किया था। बाकी इंजीनियरों को तो रिलीव कर दिया गया था लेकिन मामले में फंसे सहायक अभियंता संजुल कुुमार को अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खंड चतुर्थ नोएडा कृष्ण कुमार सारस्वत ने रिलीव नहीं किया था।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर यूपीपीसीएल चेयरमैन एम. देवराज ने सारस्वत को निलंबित करने के आदेश दिए थे। उनके आदेश के बाद पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सारस्वत को निलंबित कर दिया। संजुल कुमार को आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद पूर्वांचल डिस्कॉम के लिए कार्यमुक्त किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed