फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Excise team raid in hotel

होटल में छापेमारी, चलता मिला बार, हाथापाई के बाद बखेड़ा

Fri, 08 Dec 2017 01:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 08 Dec 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
Excise team raid in hotel
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

रजबन बड़ा बाजार स्थित होटल पर बार चलता मिला। आबकारी विभाग की टीम और पुलिस ने छापेमारी की तो महिलाओं की भीड़ जुट गई। जांच पड़ताल के दौरान महिलाओं ने अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए टीम को दौड़ा लिया। बाद में पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सदर थाना क्षेत्र स्थित बड़ा बाजार में किशन कुमार का पंजाबी तड़का नाम से होटल है। पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को शिकायतें मिल रही थीं कि होटल पर अवैध तरीके से शराब बेची जाती है। बृहस्पतिवार को जिला आबकारी अधिकारी एसपी सिंह के निर्देश पर दस टीमों ने किशन कुमार के घर और होटल पर छापा मारा। जिसका पता चलते ही महिलाओं की भीड़ जुट गई और उन्होंने टीम के कर्मचारियों से हाथापाई कर दी। हंगामे की सूचना पर सदर बाजार पुलिस भी पहुंच गई। मोहल्ले के लोगों ने टीम पर दबंगई और महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाकर कार्रवाई का विरोध कर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


पढ़ें : मेरठ-शामली में IT की ताबड़तोड़ छापेमारी, नकदी समेत ये सब मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन पर गिराकर पीटा

Excise team raid in hotel
मेरठ पुलिस

इस दौरान टीम में शामिल महिला कांस्टेबलों ने महिलाओं को जमीन पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के बाद बखेड़ा हुआ तो लोगों में अफरातफरी मच गई। आबकारी टीम ने अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद की। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि मौके से किशन कुमार, उसके भाई राजेश और महेश सोनकर को गिरफ्तार कर सदर बाजार थाना पुलिस को सौंप दिया। जिला आबकारी अधिकारी का कहना है कि महिलाओं से मारपीट का आरोप गलत है। उल्टे महिलाओं ने उनकी टीम से हाथापाई की थी। आबकारी इंस्पेक्टर की तहरीर पर सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शराब की 110 बोतलें और क्वाटर बरामद किए गए हैं।  

होटल पर अवैध शराब पर एसपी सख्त
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया कि होटल पर अवैध तरीके से शराब बेची जा रही थी। होटल पर छापे के दौरान कुछ लोग बीच में ही भाग निकले। उसके बाद पुलिस ने सदर के कई होटलों में भी छापेमारी की। होटल में शराब की तीन बोतलें खुली हुई थी। कुछ गिलास भी मौके से मिले थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed