फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Excise department teams caught liquor

आबकारी विभाग की टीमों ने शराब पकड़ी

Mon, 09 Mar 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Excise department teams caught liquor
आबकारी विभाग की टीमों ने शराब पकड़ी
विज्ञापन

मेरठ। होली पर अवैध शराब की बिक्री रोकने को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत रविवार को दिनभर आबकारी विभाग की टीम सूचनाओं पर दौड़ती रही। इस दौरान करीब आधा दर्जन स्थानों पर पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी। हालांकि एक सप्ताह से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग की टीमों को कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिली।

जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि विभागीय टीम सक्रिय रूप से अभियान चला रही हैं। रविवार को कुछ सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की गई। उन्होंने बताया कि खरखौदा के ग्राम काजीपुर में पुलिस ने विपिन पुत्र राजपाल के घर छापा मारकर 25 पव्वे शराब जब्त की। दूसरी सूचना रेलवे रोड थाना क्षेत्र के बागपत स्टैंड चौराहे पर मिली। टीम ने यहां एक दुकान पर छापा मारकर शराब के 180 पव्वे जब्त किए। यह शराब किसी सागर द्वारा जुटाई गई थी, जो मौके से फरार हो गया। परतापुर थाना क्षेत्रांतर्गत सूचना के आधार पर पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो वह दौड़ लिया। आगे एक स्थान पर युवक बाइक व अवैध शराब छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक से 45 पव्वे शराब बरामद की। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि चारों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। होली तक पुलिस दिन-रात सक्रिय रूप से अभियान जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed