फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Examination process explained to teachers during CBSE webinar

Meerut News: सीबीएसई के वेबिनार में शिक्षकों को समझाई परीक्षा प्रक्रिया

Tue, 29 Sep 2026 07:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Examination process explained to teachers during CBSE webinar
- परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा सुधार, पंजीकरण और एलओसी पर दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने विद्यालयों को परीक्षा सुधार, पंजीकरण और एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स) को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर एवं मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल शास्त्रीनगर की प्रधानाचार्य सपना आहूजा के निर्देशन में मंगलवार को एग्जामिनेशन रिफॉर्म्स एंड रिलिवेंस ऑफ रजिस्ट्रेशन एंड एलओसी’ विषय पर लाइव वेबिनार का प्रसारण किया गया।
वेबिनार में परीक्षा प्रणाली में किए जा रहे सुधारों, पंजीकरण और एलओसी की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों में रटने के बजाय अवधारणात्मक समझ, अनुप्रयोग, विश्लेषण और तार्किक चिंतन विकसित करने पर जोर दिया गया। शिक्षकों को कम्पीटेंसी आधारित और वास्तविक जीवन से जुड़े प्रश्नों को बढ़ावा देने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि अंतिम सबमिशन से पहले विद्यार्थियों के प्रत्येक विवरण की गहन जांच जरूरी है। वेबिनार में परीक्षा विभाग, शिक्षकों और विद्यालय प्रशासन के बीच प्रभावी समन्वय, पारदर्शिता, जवाबदेही और सटीक रिकॉर्ड-रखरखाव को जरूरी बताया गया। सपना आहूजा ने कहा कि वेबिनार विद्यालयों के लिए उपयोगी और ज्ञानवर्धक रहा। उन्होंने प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और परीक्षा विभाग से संबंधित कार्यों में सतर्कता बरतने, समयबद्धता और शत-प्रतिशत शुद्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed