फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Exam centers prepared for Madrasa board exams

Meerut News: मदरसा बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र तैयार

Sat, 07 Feb 2026 09:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Exam centers prepared for Madrasa board exams
सरूरपुर। गुडविन अरेबिक इंटर कॉलेज में एडमिट कार्ड लेते छात्र। विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित मदरसा बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है। परीक्षा को लेकर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सरूरपुर क्षेत्र में कस्बा हर्रा स्थित चौधरी बशीर खां इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर क्षेत्र के सात मदरसों के कुल 417 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
गुडविन अरेबिक कॉलेज हर्रा के चेयरमैन दीन मुहम्मद चौहान ने बताया कि मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। पहली पाली सुबह 8:00 बजे से 11 बजे तक होंगी, जिसमें सेकंडरी (मुंशी/मौलवी) स्तर के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। वहीं दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी, जिसमें सीनियर सेकंडरी (आलिम/फाजिल) के परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने जानकारी दी कि पहली पाली में 293 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे, जबकि दूसरी पाली में 124 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिससे परीक्षाएं शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सकें।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही पर्याप्त संख्या में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले सघन जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर रोक लगाई जा सके। मदरसा बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अभिभावकों ने परीक्षा केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न होगी। प्रशासन की ओर से भी परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया है। स्थानीय स्तर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed