फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ex student union president arrested

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत दो गिरफ्तार

Sun, 11 Aug 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
ex student union president arrested
मेरठ। मेरठ कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शुभम मलिक और उसके दोस्त अलतमश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज स्थित बीएनएम हॉस्टल खोलने को लेकर तीन दिन से प्रदर्शन चल रहा है। शनिवार को कॉलेज में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम मलिक कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचा। कॉलेज प्रशासन से बातचीत हो गई। पुलिस का कहना कि शुभम मलिक अपने साथी अलतमश और अन्य के साथ धरने पर बैठा था। एक माह पूर्व टोल प्लाजा में मारपीट, तोड़फोड़, लूट की वारदात हुई थी। जिसमें शुभम मलिक नामजद आरोपी था। उसी मामले में उसको गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में तीन आरोपी पहले जेल जा चुके हैं। इंस्पेक्टर लालकुर्ती दिलीप सिंह का कहना है कि शुभम पहले से नामजद आरोपी था। अलतमश की अभी जांच कराई जा रही है। नामजद आरोपी कॉलेज में धरने पर बैठा था। आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

बवाली छात्रों को नहीं ढूंढ सकी पुलिस
मेरठ। मेरठ कॉलेज में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित मलिक पर जानलेवा हमला और कॉलेज में बवाल करने वाले नामजद छह आरोपियों को पुलिस ढूंढ नहीं सकी। बवाली छात्रों की लोकेशन पुलिस ने दिल्ली में होनी बतायी, इसके बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। आरोपी अंकित ढाका समेत अन्य आरोपी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। जिसके चलते पीड़ित अंकित मलिक ने जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed