फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ex boyfriend tried to kidnap bride in Meerut, caught by bridegroom family

दुस्साहस: आधी रात को बीच सड़क पर ओवरटेक कर रोकी कार, मेरठ में पूर्व प्रेमी ने दुल्हन के अपहरण का किया प्रयास

Sat, 30 Sep 2023 03:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 Sep 2023 03:05 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में निकाह संपन्न होने के बाद अपने पति के साथ ससुराल जा रही दुल्हन को कार से खींचने का दुस्साहस किया। दुल्हन के अपहरण का प्रयास करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पूर्व प्रेमी
बताया गया है।

विज्ञापन
Ex boyfriend tried to kidnap bride in Meerut, caught by bridegroom family
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में शुक्रवार आधी रात को एक युवक ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। यहां निकाह के बाद विदा होकर दूल्हे के साथ ससुराल जा रही दुल्हन की कार को ओवरटेक कर रोका गया। इसके बाद दुल्हन को गाड़ी से खींचकर अपहरण का प्रयास किया गया।

विज्ञापन

 

इस दौरान दूल्हे और उसके परिजनों ने आरोपी युवक को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर डाली। दूल्हे के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की, जिसके बाद आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया गया।  आरोपी युवक दुल्हन का पूर्व प्रेमी बताया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Asian Games: अखिल का सोना और किरण का कांस्य चमका, मां बोली- बेटी को खेलने से रोकते थे लोग, पदक से दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे की है। जाहिदपुर के पास हापुड़ रोड पर हुई जब एक नव विवाहित जोड़ा निकाह के बाद लिसाड़ी गेट अपने आवास पर जा रहे थे।

इसी बीच आरोपी ने उनकी कार को ओवरटेक करके बीच सड़क पर ही रोक लिया। इसके बाद आरोपी ने दुल्हन को आवाज लगाते हुए उसे खींचकर अपनी गाड़ी में ले जाकर अगवा करने का प्रयास किया।

यह सब होता देख दूल्हे और उसके परिजनों ने हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत दुल्हन को पकड़ लिया, इसी दौरान पीछे से बरात में शामिल अन्य लोग भी मौके पर पहंच गए। सभी ने मिलकर आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। आरोपी को मौके पर पहुंची लोहिया नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम फैजान है जो दुल्हन का पूर्व प्रेमी बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed