{"_id":"62057a06dabaef075e38dd30","slug":"evms-stored-at-two-places-for-the-first-time-city-news-mrt576555462","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा बदलाव: मेरठ में पहली बार हुआ ऐसा, मतदान के बाद दो स्थानों पर जमा हुईं ईवीएम, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा बदलाव: मेरठ में पहली बार हुआ ऐसा, मतदान के बाद दो स्थानों पर जमा हुईं ईवीएम, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Fri, 11 Feb 2022 11:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:49 AM IST
सार
मेरठ में विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार बड़ा बदलाव हुआ है। इस बार ईवीएम को जनपद में दो जगह रखा गया है। दोनों स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
ईवीएम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ जनपद में पहली बार दो स्थानों पर ईवीएम को रखा गया है। गुरुवार को सात विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद इन स्थलों पर ईवीएम को लाया गया। हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर मंडी में किठौर, शहर, कैंट और दक्षिण विधानसभा की और मोदीपुरम स्थित कृषि विवि में हस्तिनापुर, सरधना और सिवालखास की ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा गया। 10 मार्च तक सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को दिया गया है। अभी तक मतगणना परतापुर स्थित कताई मिल में होती थी, लेकिन इस बार दोनों स्थानों पर की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग बनाए गए ईवीएम स्ट्रांग रूम में टेबलवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई, ताकि मतदान अधिकारी आसानी से ईवीएम जमा कर सकें। दक्षिण विधानसभा के लिए 27 टेबल रखी गई। वहीं, किठौर, शहर और कैंट के लिए 20 टेबल लगाईं गईं।
विज्ञापन
वहीं, कृषि विवि में भी हस्तिनापुर, सिवालखास और सरधना के लिए ईवीएम जमा करने के लिए 20-20 टेबल लगाई गईं। स्ट्रांग रूम पर एक महीने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। दोनों स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं, सुबह से लेकर रात तक यहां सीसीटीवी की निगरानी में कड़ा पहरा रहेगा। मंडी को हाई मास्क लाइटों से जगमग कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे