फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   EVM complaint on spoke Ramanayake prove it again will be investigated

EVM में गड़बड़ी की शिकायत पर राज्यपाल ने दिया जांच का आश्वासन

Fri, 24 Nov 2017 08:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 24 Nov 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
EVM complaint on spoke Ramanayake prove it again will be investigated
कार्यक्रम में पहुंचे रामनाईक - फोटो : अमर उजाला

मेरठ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें फिर से सामने आई है जिसको लेकर जांच चल रही है। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में भी कई पार्टियों ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे लेकिन, चुनाव आयोग ने सभी पार्टियों के अधिकारियों को बुलाया था। जिस पर पार्टियों ने अपनी बात को वापस ले लिया था। उन्होंने कहा कोई भी पहले आरोप सिद्ध करें, जांच अवश्य होगी। साथ ही उन्होंने जांच का पूरा आश्वासन दिया।

विज्ञापन


आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के लिटरेरी फेस्टिवल में शामिल मुख्य अतिथि रामनाईक ने अपने संबोधन में कहा कि साहित्य और शब्दों का यह महाकुम्भ हिंदी साहित्य को नया विस्तार देगा। प्रयाग की तरह यह एक त्रिवेणी संगम है। मेरठ से 1857 की क्रांति का आगाज हुआ, जिसे अंग्रेजों ने बगावत कहकर गलत साहित्य लिखा। वीर सावरकर ने उस गलती को सुधारने के लिए हिंदी में साहित्य लिखा जिसे भारत का प्रथम स्वतंत्र युद्ध के नाम के जाना गया।
विज्ञापन


साहित्य संघर्ष का नाम है। जो साहित्य वाचक को प्रभावित न कर सके वो साहित्य अनुपयोगी है। ईवीएम की गड़बड़ी पर राज्यपाल ने कहा पहले भी विधानसभा चुनाव में इस तरह की शिकायतें हुई हैं, आयोग ने उन शिकायतों पर संज्ञान भी लिए है, लेकिन शिकायत करने वाले लोग आयोग के सामने अपनी शिकायतों को साबित नहीं कर पाए। इसलिए जिन लोगों को अभी ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत है वो उसे सही साबित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed