फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   eveteasing with girl in Shastrinagar

शास्त्री नगर में की युवती से छेड़छाड़, हंगामा

Mon, 20 Sep 2021 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
eveteasing with girl in Shastrinagar
व्यापारी नेता के बेटे ने की युवती से छेड़छाड़, माफी मांगी
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्री नगर क्षेत्र में रविवार को एक युवती से दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर एक मनचले को लोगों ने पकड़ लिया व उसकी धुनाई कर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने आरोपी से माफी मंगवाई और उसे छोड़ दिया।
एक व्यापारी की बेटी बाजार से सामान लेकर वापस घर लौट रही थी। घर से 50 मीटर पहले बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई और उन्होंने एक मनचला पकड़ लिया, जबकि दूसरा मनचला बाइक लेकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी लगने पर मेडिकल थाने की फैंटम भी मौके पर पहुंच गई। बताया गया है कि पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने आरोपी से माफी मंगवाई और फिर उसे छोड़ दिया है। आरोपी भी एक व्यापारी नेता का बेटा बताया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी ली और जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed