फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   eveteasing before lady beaten

हुड़दंग मचा रहे युवकों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर महिलाओं को दौड़ा पीटा

Tue, 14 Mar 2017 08:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 14 Mar 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
eveteasing before lady beaten
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रुड़की रोड की ग्रीन सिटी कॉलोनी में एक मकान में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे युवकों ने महिलाओं से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिलाओं को बेल्ट से दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। आरोप है कि आरोपियों ने पिस्टल तान दी। युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। एक वृद्धा के साथ भी धक्कामुक्की की गई। इस दौरान हवा में पिस्टल भी लहरा दिए। कॉलोनियों के लोगों ने एकजुट होकर मकान पर धावा बोला तो तीन आरोपी भागने लगे। एक आरोपी छत से कूद गया। इससे उसके पैर ही टूट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। इस दौरान एक आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


कॉलोनी में व्यापारी अजय गोयल का मकान है। आरोप है कि वहां पांच युवक शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे। दो युवक तेज बाइक चलाकर वहां से गुजरे तो एक बच्चा चोटिल होने से बच गया। कॉलोनी की महिलाओं ने इसका विरोध किया, तो उसने महिलाओं से भी बदसलूकी कर दी। इस बीच अन्य युवक भी आ गए। आरोप है कि महिलाओं से छेड़छाड़ और बदसलूकी की गई। विरोध करने पर महिलाओं को बेल्टों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इस पर कॉलोनी में भगदड़ मच गई। आरोपियों ने पिस्टल हवा में भी लहराई। इस पर कॉलोनी के लोगों ने एकजुटता दिखाकर उस मकान पर हमला बोल दिया। घबराकर आरोपी फरार होने लगे। एक युवक छत से कूद गया। उसके पैर टूट गए। सूचना पर इंस्पेक्टर पल्लवपुरम सतेंद्र प्रकाश फोर्स के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान घायल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने मौके से एक स्विफ्ट भी बरामद की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकडे़ गए आरोपियों में अजय गोयल, आदेश निवासी दादरी और विपिन शामिल हैं।
विज्ञापन


एक बैग में मिले पैसे, पुलिस ने लगाया ताला  
पुलिस और कालोनी के लोग जब मकान में पहुंचे तो कई विंडों के शीशे टूटे हुए थे। जहां पर वह शराब पी रहे थे, वहीं पर एक बैग भी रख था, बैग में कुछ नोटों की गड्डी थी और एक पॉलीथीन में सिक्के भी मिले। लैपटॉप भी वहीं पर रखा हुआ था। पुलिस ने बैंग को वहीं रख दिया और मकान के उस कमरे को बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed