{"_id":"69519ddfe8512822790ffa0b","slug":"everyones-arms-licenses-will-be-deposited-in-sathala-history-sheets-of-vicious-criminals-will-be-opened-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1066861-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सठला में सभी के शस्त्र लाइसेंस होंगे जमा, शातिर बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खुलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सठला में सभी के शस्त्र लाइसेंस होंगे जमा, शातिर बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खुलेगी
विज्ञापन
मवाना। गांव सठला में दरोगा और सिपाही पर हमला करने की वारदात के बाद पुलिस अधिकारियों की निगाह पूरी तरह से गांव सठला पर है। यहां सभी शस्त्र लाइसेंसधारकों से शस्त्र जमा कराए जा रहे हैं। 40 लोगों को चिहिन्त कर किया गया है। इनमें सात शातिर बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। मवाना पुलिस ने इनमे से सात बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए कागजात तैयार कर एसएसपी को भेज दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार 23 दिसंबर की देर शाम बिना वर्दी और प्राइवेट बिना नंबर की कार से गांव सठला में एक बदमाश को पकड़ने गए दरोगा व जीप चालक के साथ मारपीट की गई थी। लोगों ने जीप चालक को अर्धनग्न कर दिया था। इसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की किरकिरी हुई थी। हालांकि पुलिस और आला अधिकारियों का कहना है कि दोनों मारपीट की शिकायत पर पहुंचे थे। बिना वर्दी जाने के कारण एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया था। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि अभी और पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरना बाकी है।
वहीं, एसएसपी ने गांव सठला को अपराध ग्रस्त बताते हुए अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों पर निगाह रखने के लिए गांव सठला में ही पुलिस चौकी स्थापना कराने के निर्देश दिए थे। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि गांव में पीएसी तैनात है। गांव में लगभग 52 शस्त्र लाइसेंस हैं। इनमें लगभग सभी जमा कराए जा चुके हैं। पहले से गांव में 11 लोगों की हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। सात बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए कागजात तैयार कराकर संस्तुति के लिए एसएसपी को भेजे गए हैं। पुलिस चौकी की नींव खुदाई का कार्य पूर्ण हो चुका है। निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
-- -- -- --