{"_id":"607df04f8ebc3ee9243ecb74","slug":"every-16th-person-corona-possitive-meerut-news-mrt535216870","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच कराने वाला हर 16 वां व्यक्ति निकला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच कराने वाला हर 16 वां व्यक्ति निकला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतरा : जांच कराने वाला हर 16वां व्यक्ति संक्रमित
मेरठ। कोरोना के खतरे को समझिए। पिछले एक सप्ताह में जिले का जांच कराने वाला हर 16वां व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला है। यह भयावह स्थिति है, जो हर रोज सैंपल के हिसाब से भी मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
पिछले एक सप्ताह की स्टडी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। इस दौरान 55 हजार 987 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 3525 लोग संक्रमित निकले हैं। परेशान होने वाली बात यह है कि यह ग्राफ हर रोज बढ़ता जा रहा है। 12 अप्रैल को सैंपल के हिसाब से जांच कराने वाला हर 33वां मरीज संक्रमित निकला था। 13 अप्रैल को हर 25वां व्यक्ति, 14 अप्रैल को हर 19वां व्यक्ति और 15 अप्रैल को हर 16वां व्यक्ति संक्रमित निकला। 16 अप्रैल को हर 15वां व्यक्ति और 17 अप्रैल को हर 12वां व्यक्ति और 18 अप्रैल को जांच कराने वाला हर 11वां व्यक्ति संक्रमित था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि सैंपलों की संख्या ज्यादा है, इस कारण मरीजों की संख्या ज्यादा आ रही है, लेकिन यह स्टडी रिपोर्ट बताती है कि सैंपलों के हिसाब से मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
-----
तारीख सैंपल मरीज
18 अप्रैल 7905 741
17 अप्रैल 8114 716
16 अप्रैल 8114 551
15 अप्रैल 9345 595
14 अप्रैल 6969 367
13 अप्रैल 7312 299
12 अप्रैल 8228 256
-------
18 दिन में मिले 4857 कोरोना संक्रमित
कोरोना संक्रमण अप्रैल में किस तेजी से फैला है, आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। इस साल जनवरी, फरवरी और मार्च में 1092 मरीज मिले थे। अप्रैल के 18 दिन में ही 4857 मरीज मिल चुके हैं। 3525 मरीज तो पिछले एक सप्ताह में ही मिले हैं।
विज्ञापन
----
माह मरीज
जनवरी 532
फरवरी 123
मार्च 437
अप्रैल (18 दिन) 4857
----
बहुत बढ़ गया फैलाव
इसमें कोई दो राय नहीं है कि कोरोना का फैलाव बहुत बढ़ गया है। ज्यादा सैंपलों की जांच कराकर कोरोना पर अंकुश लगाने की कोशिश है। इसमें लोगों के सहयोग की जरूरत है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क लगाएं और एहतियात बरतें। - डॉ. अखिलेश मोहन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी