Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Event organized at DM Public School on Constitution Day

Meerut News: डीएम पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Thu, 26 Nov 2026 09:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
Event organized at DM Public School on Constitution Day
डीएम पब्लिक स्कूल अटौला में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं एवं अध्यापक गण
मुंडाली। डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में संविधान दिवस के अवसर पर प्रार्थना सभा में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कक्षा 3 से 12 तक के बच्चों ने भाग लिया। छात्रा आफिया ने संविधान की प्रस्तावना समझाई। छात्रा अलफा ने सांविधानिक अधिकारों का वर्णन किया और वासु ने कविता से संविधान का महत्व बताया। कक्षा 8 की छात्राओं ने संविधान की रचना और उसके विभिन्न भागों पर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इस नाटिका में कई छात्राओं ने लोकतांत्रिक देश में जनता को दिए गए अधिकारों को समझाया। छात्रों और अध्यापकों ने संविधान प्रस्तावना की शपथ ली। प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी ने मूल अधिकारों के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया। विद्यालय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बच्चों को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed