दौराला। कस्बे के सर श्रीराम इंटर कॉलेज के मैदान में श्री रामलीला कमेटी दौराला के तत्वावधान में सोमवार को रामलीला में कलाकारों ने श्रवण कुमार मृत्यु, ताड़का वध, सीता स्वयंवर, राम लखन परशुराम संवाद का मंचन किया।
कमेटी अध्यक्ष ओमकार चौधरी ने बताया कि रामलीला मंचन का शुभारंभ मुख्यातिथि कुलदीप प्रजापति, सोनू प्रजापति, आशू सभासद और हाजी प्रवेज ने किया। बताया कि कलाकारों ने श्रवण कुमार मृत्यु मंचन से लेकर भगवान परशुराम-राम संवाद तक का मंचन किया। बीच-बीच में भजनों की प्रस्तुति दी गई। संचालन प्रद्युम्न जैन ने किया। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, रविंद्र दौरालिया, चांदवीर ठेकेदार, मुकेश सिंह, सुनील, देवेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, आशीष, अखिल अहलावत, राकेश जांगिड़, चिराग जैन, आजाद वीर, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।