फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   evaluation of up board exams will start today

कोरोना के खौफ के बीच आज से शुरू यूपी बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन, परीक्षकों ने रखी ये मांग

Mon, 16 Mar 2020 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
evaluation of up board exams will start today

यूपी बोर्ड के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से शुरू हो रहा है, लेकिन शिक्षकों में कोरोना का खौफ तारी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें मूल्यांकन 23 मार्च से शुरू कराए जाने की मांग की है। मेरठ के रामसहाय इंटर कॉलेज में पहले दिन परीक्षाओं का मूल्यांकन नहीं हो सका। 

विज्ञापन


संगठन के प्रदेशीय मंत्री डॉ. आरपी मिश्र और जिलाध्यक्ष डॉ. आरके त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा के सभी विद्यालय एवं शिक्षण संस्थान 22 मार्च तक बंद किए जाने केआदेश दिए हैं। दूसरी तरफ 16 मार्च से मूल्यांकन शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मूल्यांकन केंद्रों पर न तो सफाई की व्यवस्था है और न ही परीक्षकों को कम से कम एक मीटर की दूरी पर बैठाकर मूल्यांकन कराने की। ऐसे में संक्रमण फैलने की आशंका है। मूल्यांकन के दौरान एक ही छोटे कक्ष में 50 से लेकर 100 परीक्षक नजदीक बैठकर मूल्यांकन करते हैं। उन्हें सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बैठना पड़ता है। लिहाजा उन्होंने इसे फिलहाल स्थगित करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मूल्यांकन की तारीख नहीं बढ़ाई गई तो वे मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ में करीब 10 लाख कॉपियों का मूल्यांकन पांच केंद्रों पर होगा। मूल्यांकन केंद्र हैं, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, रामसहाय इंटर कॉलेज, केके इंटर कॉलेज और सेंट जोजफ इंटर कॉलेज हैं। इनमें 2379 परीक्षक उत्तर पुस्तिकाएं जांचेंगे।

शामली जिले में आर के इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर सुबह 10 बजे से ही परीक्षक पहुंचने शुरू हो गए हैं। 11 बजे तक लगभग 200 परीक्षक पहुंच गए। जहां जिला विद्यालय निरीक्षक परीक्षकों की मीटिंग लेकर परीक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन संबंधी बोर्ड के दिशा निर्देशों की जानकारी दी। इसके बाद मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ।


मुजफ्फरनगर में भी यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का आज से मूल्यांकन शुरु होगा। इस बार चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए। जीआईसी और डीएवी में इंटर की तथा इस्लामिया व चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed