{"_id":"6aa702660b5b856d9d04f1e9","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-158734-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सरकारी खाते के चेक चोरी कर 62 लाख रुपये रकम भरकर परिचितों को दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सरकारी खाते के चेक चोरी कर 62 लाख रुपये रकम भरकर परिचितों को दिए
विज्ञापन
बागपत। ब्राह्मण पुट्ठी गांव कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के सरकारी बैंक खाते के चेक चोरी कर 62 लाख रुपये रकम भरने के बाद फर्जी हस्ताक्षर कर परिचितों को देने का मामला सामने आया। इसमें सीएचओ गीता शर्मा निवासी सिसाना ने एएनएम और उसके पति पर आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने पर एएसपी ने एंटी फ्रॉड सेल को जांच सौंप दी।
सिसाना गांव की रहने वाली गीता शर्मा ने बताया कि वह ब्राह्मण पुट्ठी गांव में सीएचओ पद पर कार्यरत हैं। उनके साथ काम करने वाली एएनएम ने उसके सरकारी बैंक खाते की चेक बुक से कई चेक चोरी कर लिए। इसके बाद एक चेक में 23 लाख रुपये, दूसरे में 13 लाख और तीसरे में 26 लाख रुपये रकम भरकर अपने परिचितों को फर्जी हस्ताक्षर करके मुहर लगाकर दे दिए, जबकि चौथा चेक खाली है। गीता ने बताया कि खाते में इतनी बड़ी रकम नहीं है, इसके चलते चेक बाउंस हो गया।
एक व्यक्ति ने फोन करके चेक बाउंस होने की जानकारी दी। इसके बारे में एएनएम से पूछताछ की गई तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। गीता ने बताया कि एएनएम के खिलाफ 10 दिन पहले ग्राम पंचायत अधिकारी नीता सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में एएसपी प्रवीण कुमार चौहान का कहना है कि शिकायत मिली है, जिसकी एंटी फ्रॉड सेल से जांच शुरू करा दी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।