फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ethnic conflict: Repeated riots in Saharanpur? know the real reason

सहारनुपर में बार-बार क्यों भड़क रही हिंसा, ये है असली वजह

Thu, 25 May 2017 01:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 25 May 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
ethnic conflict: Repeated riots in Saharanpur? know the real reason
सहारनपुर में तनाव बरकरार

सहारनपुर में जातीय हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है और लगातार दंगे पर दंगे हो रहे हैं। अब सवाल यहीं है कि आखिर ऐसी क्या वजह है जो दंगा रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जांच पड़ताल के बाद सामने आया कि सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों की तरफ आपत्तिजनक पोस्ट डाले जा रहे हैं और लोगों को उकसाया जा रहा हैं। यहीं वजह है जो सहारनपुर में बार-बार दंगा हो रहा है? हालांकि सोशल मीडिया के दुरुपयोग को देखते हुए जिला प्रशासन ने मोबाइल पर उपलब्ध इंटरनेट सेवा, मैसेजिंग और सोशल मीडिया की सुविधाओं पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

भड़काऊ और भ्रामक सामग्री भी जिम्मेदार

ethnic conflict: Repeated riots in Saharanpur? know the real reason
सहारनपुर में नहीं थम रहा बवाल

इससे पहले भी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के कई मामले सामने आये, जिनमें एफआईआर तक दर्ज हुई हैं। प्रशासन का मानना है कि जिले के वर्तमान हालात के लिए सोशल मीडिया पर डाले जा रहे भड़काऊ और भ्रामक सामग्री भी जिम्मेदार है। क्योंकि बुधवार को भी सहारनपुर शहर में आज एक राजपूत को गोली मार दी गई। जबकि मोरा गांव के दो लोगों को धारदार हथियार से काट दिया गया था। वहीं मंगलवार को मायावती के पहुंचने पहले भी बवाल हुआ और मायावती के निकलते ही वहां बड़ा बवाल हो गया था। दो को गोली मारी गई थी जबकि कई को धारदार हथियार से काट दिया गया था। सहारनपुर बवाल कैसे थमेगा अब ये सीएम योगी के लिए भी टेंशन बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर के डीएम व एसएसपी हटाए

ethnic conflict: Repeated riots in Saharanpur? know the real reason
सहारनपुर के डीएम व एसएसपी हटाए

वहीं जातीय संघर्ष में कोई सुधार न होने पर बुधवार को योगी सरकार ने डीजीपी को फटकार लगाई। इसके बाद योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहारनपुर के डीएम एनपी सिंह व एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे को हटा दिया। बताया गया कि एसएसपी और डीएम सहारनपुर बवाल को काबू नहीं कर सके, इसलिए उनका तबादला कर दिया गया। अब उनकी जगह अब नए एसएसपी व डीएम को तैनात किया जाएगा। ताकि सहारनपुर में बवाल थम जाए। हालांकि सहारनपुर में बवाल कतई थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed