{"_id":"5ce3d2eabdec2207215a4a2e","slug":"ethnic-conflict-in-saharanpur-fierce-fighting-and-firing-police-force-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: दो पक्षों में जातीय संघर्ष, जमकर मारपीट व फायरिंग, पुलिस फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: दो पक्षों में जातीय संघर्ष, जमकर मारपीट व फायरिंग, पुलिस फोर्स तैनात
Tue, 21 May 2019 03:58 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 21 May 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। गांव में तनाव के कारण पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव जंधेड़ी में पट्टे की जमीन को लेकर गुर्जर और अनुसूचित वर्ग के लोग मंगलवार सुबह आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। वहीं गाव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों के निर्देश पर गांव में पुलिस व आरएएफ के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/