फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   etawah woman missing going to mathura by bus

Meerut News: टूरिस्ट बस से मथुरा जा रही इटावा की महिला लापता, तलाश में जुटी पुलिस टीम

Tue, 07 Jun 2022 03:37 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Jun 2022 03:37 AM IST
सार

इटावा निवासी केबल कारोबारी प्रदीप कुमार और उनके परिवार के लोग हरिद्वार घूमने के लिए गए थे। टूरिस्ट बस में करीब 65 लोग सवार थे। वापस लौटते समय दिल्ली रोड स्थित परतापुर एक कार के शोरूम के पास टूरिस्ट बस रुक गई। बस में सवार बैठे लोग उतर गए और खाने पीने लगे। इसी दौरान प्रदीप की पत्नी पूनम अचानक लापता हो गई। 

विज्ञापन
etawah woman missing going to mathura by bus
महिला की तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टूरिस्ट बस में सवार महिला परतापुर से अचानक लापता हो गई। जिसकी जानकारी लगते ही परिवार के लोगों में खलबली मच गई और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। देर रात तक परतापुर पुलिस महिला की तलाश करती रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 

विज्ञापन


इटावा निवासी केबल कारोबारी प्रदीप कुमार और उनके परिवार के लोग हरिद्वार घूमने के लिए गए थे। टूरिस्ट बस में करीब 65 लोग सवार थे। वापस लौटते समय दिल्ली रोड स्थित परतापुर एक कार के शोरूम के पास टूरिस्ट बस रुक गई। बस में सवार बैठे लोग उतर गए और खाने पीने लगे। 
विज्ञापन


इसी दौरान प्रदीप की पत्नी पूनम अचानक लापता हो गई। टूरिस्ट बस चलने लगी तो पूनम के न मिलने पर परिवार के लोगों ने हंगामा कर दिया। जानकारी लगने पर परतापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई देर रात तक परतापुर पुलिस और परिवार के लोग महिला की तलाश करते रहे। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस्पेक्टर परतापुर शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह सब लोग हरिद्वार से मथुरा जा रहे थे। पुलिस महिला की तलाश में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed