फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   etaava ke baad gaayab ho gaya hatyaropi pati

इटावा के बाद गायब हो गया हत्यारोपी पति  

Wed, 03 Jan 2018 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
etaava ke baad gaayab ho gaya hatyaropi pati
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पत्नी के हत्यारोपी दीपक चौधरी की लोकेशन इटावा के बाद गायब हो गई। पुलिस के अनुसार दीपक पूरी प्लानिंग के साथ वारदात कर फरार हुआ। संभवत: उसने पहले से तय कर रखा था कि उसे कहां जाकर छिपना है। सर्विलांस की सहायता से उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत क्वींसलैंड कॉलोनी निवासी दीपक चौधरी रविवार 31 दिसंबर की रात अपनी दूसरी पत्नी प्रीति चौधरी की हत्या कर फरार हो गया था। उसकी पहली पत्नी और प्रीति की बड़ी बहन मंजू ने एफआईआर दर्ज करायी थी। पुलिस के अनुसार दीपक के मोबाइल की अंतिम लोकेशन इटावा की मिली है। दीपक पुलिस से बचने के लिए रविवार आधी रात तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीमा छोड़ चुका था। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे के बाद इटावा में उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था। संभावना है कि या तो वह इटावा के आसपास छिपा है या फिर जान बूझकर वह इटावा के आसपास मोबाइल स्विच ऑफ बंद कर कहीं आगे निकल गया। यह भी संभावना जतायी गयी कि वह यूपी छोड़कर बिहार जाकर न छिप गया हो।
विज्ञापन


केस तो ओपन है
उधर, चर्चा है कि हत्या की वजह प्रीति और दीपक के परिजनों को पता है। पुलिस को भी इसकी जानकारी लग चुकी है। केस एक तरह से ओपन है। लेकिन अभी कोई कुछ भी कहने से बच रहा है। पुलिस भी कह रही है कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी होते ही केस खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून देखकर खौफ में मासूम
मां की हत्या की खबर पाकर जब बेटा प्रांजल परिजनों के साथ घर पहुंचा तो खून बिखरा देखकर घबरा गया था, तभी से वह खौफ में है। मां को याद कर वह बिलख पड़ता है। लोगों का कहना है कि अब इस मासूम की परवरिश कौन करेगा। उधर, मंगलवार को कॉलोनी में सन्नाटा पसरा रहा। हत्या के कारणों को लेकर कॉलोनी के लोग इस संबंध में कुछ कहने से बचते रहे। 


पुलिस टीम लगी है
एसओ पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा का कहना है कि हत्यारोपी दीपक चौधरी की सर्विलांस के आधार जो लोकेशन मिली, उसके आधार पर पुलिस टीम लगी है। उसके परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed