फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Established relations with a girl by promising to marry her and send her abroad, arrested

Meerut News: शादी व विदेश भेजने का प्रलोभन देकर युवती से बनाए संबंध, गिरफ्तार

Tue, 28 Oct 2025 10:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Established relations with a girl by promising to marry her and send her abroad, arrested
मुंडाली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव अजराडा निवासी विशेष समुदाय के युवक ने अलवर राजस्थान की रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने नामजद आरोपी इकरार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अजराडा निवासी इकरार की इंस्टाग्राम पर अलवर निवासी युवती से जान पहचान हुई थी। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का करने का झांसा और विदेश जाने का प्रलोभन देकर संबंध बनाए। बाद में युवती को पता चला कि युवक दूसरे समुदाय से है। युवती ने विरोध करते हुए हंगामा किया। हंगामा होने पर युवक के परिजनों ने युवती को शांत कराने के लिए शादी कराने का आश्वासन दिया। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो युवक और परिजनों ने शादी से इन्कार कर दिया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने इकरार सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी इकरार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed