फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Erosion of the road continued for three days; the damage reached the main thoroughfare.

Meerut News: तीन दिन से कटती रही सड़क, मुख्य मार्ग तक पहुंचा कटान

Sat, 22 Aug 2026 08:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
Erosion of the road continued for three days; the damage reached the main thoroughfare.
मध्य गंग नहर पुल के समीप बारिश से हुआ कटान स्रोत संवाद
- अब कटान रोकने को फंसा विभागीय पेंच, वन विभाग ने जेसीबी रुकवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। तीन दिन से लगातार बारिश और पानी के तेज बहाव से मध्य गंग नहर पुल के समीप सड़क का किनारा लगातार कटता रहा, लेकिन सरकारी सिस्टम समय रहते नहीं जागा। शनिवार को कटान बढ़ते-बढ़ते पुराने हस्तिनापुर और चांदपुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग तक पहुंच गया। हालात यह हैं कि सड़क के नीचे की जमीन तेजी से खिसक रही है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। कटान रोकने के इंतजाम में भी विभागीय पेंच में फंस गए हैं।
कस्बे में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश का पानी मध्य गंग नहर पुल के समीप पहुंच रहा है। पानी के तेज बहाव ने सड़क किनारे की मिट्टी को काटना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते कटान गहरा और चौड़ा होता गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शुरुआती दौर में ही जिम्मेदार विभाग ध्यान देता तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। शनिवार को कटान मुख्य मार्ग तक पहुंचने की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची। मजदूरों ने कटान रोकने का प्रयास किया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण जेसीबी से मिट्टी डालने की तैयारी की गई। इसी बीच वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और जेसीबी से मिट्टी उठाने का काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह संरक्षित वन क्षेत्र में आता है। यहां से मिट्टी उठाने अथवा खनन पर रोक है। कटान रोकने के लिए उच्च अधिकारियों की अनुमति के बाद ही कार्य कराया जा सकता है। इधर, विभागीय अनुमति के इंतजार में कटान लगातार बढ़ रहा है। मुख्य मार्ग पर संकट गहराने से राहगीरों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान...
कटान रोकने व मौके पर हुए कटान को तुरंत दुरुस्त करने के लिए नगर पंचायत के जेई और सिंचाई विभाग के एसडीओ को निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में वन विभाग से भी बात की जाएगी। -संतोष कुमार, उप जिलाधिकारी, मवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed