{"_id":"67a3cecdd9c45669850e705f","slug":"eow-arrested-madrasa-vice-president-meerut-news-c-14-1-mrt1051-775880-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ईओडब्ल्यू ने मदरसा उपाध्यक्ष को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ईओडब्ल्यू ने मदरसा उपाध्यक्ष को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
- 2.48 लाख रुपये की छात्रवृित्त का किया था घोटाला
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने मदरसा छात्रवृित्त घोटाले में वांछित चल रहे आरोपी शमशाद निवासी मजीद नगर, लिसाड़ीगेट को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मदरसा उस्मानिया अरबिया ऊलूम मेव गढ़ी मजीदनगर का उपाध्यक्ष है। उसने करीब ढाई लाख रुपये की छात्रवृत्ति का घोटाला किया था।
ईओडब्ल्यू के एसपी डॉ. राजीव दीक्षित के अनुसार मेरठ में वर्ष 2010-11 में अल्पसंख्यक प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति का घोटाला हुआ था। इसमें स्कूलों और मदरसों के संचालकों व प्रधानाध्यापक, प्रबंधकों के खिलाफ मामले दर्ज हुए थे। इन मुकदमों की जांच अब ईओडब्ल्यू के द्वारा की जा रही है। अभी तक करीब 20 आरोपियों की गिरफ्तारी को चुकी है। टीम ने बुधवार को वांछित आरोपी शमशाद को गिरफ्तार किया है। उसके मदरसे में छात्रवृत्ति की 2.48 लाख रुपये का घोटाला हुआ था।
-- -- -- -- --