फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Enumerators honored for their excellent performance in census work

Meerut News: जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रगणक सम्मानित

Wed, 13 May 2026 10:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
Enumerators honored for their excellent performance in census work
रोहटा। जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणक सुबोध कुमार को डीएम ने सम्मानित किया
रोहटा। जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणक सुबोध कुमार को जिलाधिकारी ने सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। शत-प्रतिशत स्व-जनगणना पूर्ण करने पर उन्हें प्रशस्तिपत्र और शॉल भेंट किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सलाहपुर विकास क्षेत्र रोहटा में कार्यरत सुबोध कुमार ने जनगणना ब्लॉक संख्या 184 में 100 प्रतिशत स्व जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके कार्य की सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना जैसा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य जिम्मेदारी और समयबद्धता के साथ पूरा करना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सुबोध कुमार का कार्य अन्य प्रगणकों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और इससे जनगणना अभियान को गति मिलेगी। इस अवसर पर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, सीडीओ नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed