फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Enthusiasm seen among players in sports festival

Meerut News: खेल महोत्सव में खिलाड़ियों में दिखा जोश

Thu, 19 Dec 2024 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm seen among players in sports festival
मेरठ------ मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग में एनुअल स्पोर्ट्स मीट  मे   नृत्त्य    की  प्रस्तूति  द
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग में खेल महोत्सव पर पद्मश्री अवार्ड पहनकर आए मुरलीकांत पेटकर ने संघर्ष गाथा को जब मंच से सुनाया, तो हर कोई ताली बजाते नजर आया। उनके अदम्य साहस की कहानी सुनकर एमपीएस परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौके पर खेल महोत्सव के साथ-साथ पत्रिका का विमोचन भी हुआ।
मेरठ पब्लिक स्कूल (मेन विंग) में इनविक्टस- द एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन हुआ, जिसका उद्देश्य भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता और पैरालंपिक तैराकी में मील का पत्थर बने पद्मश्री मुरलीकांत पेटकर के अदम्य साहस और संघर्ष से प्रेरणा लेना था। इस दौरान प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संगीत का भावपूर्ण वादन प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

आज भी रीढ़ की हड्डी में लगी गोली, 1965 के युद्ध में दिया शौर्य का परिचय
मुख्य अतिथि रहे पद्मश्री मुरलीकांत पेटकर जिन्होंने युद्ध के मैदान से लेकर पैरालंपिक तक अपने अद्वितीय साहस और संघर्ष से देश का मान बढ़ाया। उन्होंने 1965 के युद्ध में शौर्य का परिचय दिया और फिर पैरालंपिक में तैराकी में स्वर्ण पदक प्राप्त कर इतिहास रचा। वह पहले भारतीय हैं, जब पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्या डॉ. अलका श्रीवास्तव गौड़ ने सभी अतिथियों का परिचय दिया। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के शुभंकर का अनावरण किया गया। वहीं डॉ. दिनेश राणा ने अपने विचारों से जीवन की यादें ताजा की। मेरठ बार एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट अमित दीक्षित, ऋचा सिंह ने भी अपने विचार रखे। निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। आ

मेरठ------ मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग में एनुअल स्पोर्ट्स मीट  मे   नृत्त्य    की  प्रस्तूति  द

मेरठ------ मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग में एनुअल स्पोर्ट्स मीट  मे   नृत्त्य    की  प्रस्तूति  द

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed