फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Entering the house and raping a minor girl at gunpoint

Meerut News: घर में घुसकर हथियार के बल पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

Tue, 24 Dec 2024 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Entering the house and raping a minor girl at gunpoint
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोसी युवक पर अपनी 14 वर्षीय बेटी से घर में घुसकर हथियार के बल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है विरोध करने पर आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला और उसकी बेटी को पीटा। आरोपी कई दिन से छेड़छाड़ करता था। आरोपी के डर से पीड़िता छात्रा कई दिन से स्कूल भी नहीं जा रही है। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसकी पुत्री क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा-9 में पढ़ाई कर रही थी। आरोप है पड़ोसी युवक स्कूल जाते समय उसकी बेटी से छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। आरोप है कि रविवार की दोपहर वह और उसकी बेटी घर में थे। तभी पड़ोसी युवक ने तीन साथियों के साथ उनके घर पर हथियार लेकर हमला कर दिया। दोनों के साथ मारपीट और बदसलूकी की। इसके बाद हथियार के बल पर एक कमरे में ले जाकर उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी ऐसी घटना को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed