फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ensure Relief for Families Affected by the Central Market Issue: City Qazi

सेंट्रल मार्केट मामले में प्रभावित परिवारों को राहत दिलाएं : शहर काजी

Mon, 27 Apr 2026 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Ensure Relief for Families Affected by the Central Market Issue: City Qazi
मेरठ। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने रविवार को आमिर रज़ा के साथ शहर काजी सालकिन सिद्दीकी से गुदड़ी बाजार स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों के साथ ही सेंट्रल मार्केट मामले पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन

सुदीप जैन ने कहा कि देश में मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध और पारसी समुदाय अल्पसंख्यक श्रेणी में आते हैं लेकिन उनके अधिकारों में लगातार कटौती होना चिंता का विषय है। शहर काजी सालकिन सिद्दीकी ने कहा कि सेंट्रल मार्केट मामले में परिवारों की आजीविका बचाने के लिए कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका मिलकर कोई समाधान निकालें। प्रभावित परिवारों को राहत दिलाई जाए। सुदीप जैन ने कहा कि छोटे मकानों में सेटबैक छोड़ने की शर्त व्यवहारिक नहीं है। अधिकांश मकानों में पिलर नहीं हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ से पूरा मकान गिरने का खतरा बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed