फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Enraged by abuse, e-rickshaw driver strangled his partner to death

Meerut News: गाली देने से क्षुब्ध ई-रिक्शा चालक ने गला घोंटकर कर दी साथी की हत्या

Thu, 29 Aug 2024 04:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 29 Aug 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Enraged by abuse, e-rickshaw driver strangled his partner to death
शामली, कैराना। आए दिन गाली देने से क्षुब्ध होकर होकर ई-रिक्शा चालक ने अपने साथी ई-रिक्शा चालक कैराना के ईदगाह के पास रहने वाले समीर (15) की उसी की शर्ट से गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को नंगला राई खेड़ा गांव के जंगल में डाल दिया। बुधवार को चालक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


ईदगाह के पास रहने वाला समीर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालता था। समीर के पिता सलीम उर्फ काला दिव्यांग है। सोमवार शाम करीब चार बजे समीर ई-रिक्शा के साथ लापता हो गया था। मंगलवार सुबह समीर के चाचा मुजम्मिल ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को परिजन और मोहल्ले के लोग समीर की तलाश कर रहे थे। इस दौरान शाम के समय रामड़ा रोड पर मुर्गी फार्म से आगे ईख के खेत में समीर का ई-रिक्शा लावारिस हालत में मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो समीर के ई-रिक्शा के साथ एक अन्य ई रिक्शा भी चल रहा था जो पानीपत रोड से होते हुए बाईपास की ओर मुड़ गया। पुलिस ने दूसरे ई-रिक्शा के चालक समीर निवासी मोहल्ला अफगानान को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी समीर ने पुलिस को बताया कि मृतक उसे आए दिन बेवजह गाली देता था, जिस कारण सभी ई-रिक्शा चालक उसकी खिल्ली उड़ाते थे। उसने समीर की शर्ट से ही उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और रात्रि में ही शव को जंगल में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बुधवार की सुबह नंगला खेड़ा के जंगल में ईख के खेत के अंदर से शव को बरामद कर लिया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम और सीओ अमरदीप मौर्य मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ अमदीप मौर्य का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed