{"_id":"5d3c9c988ebc3e6cf35fa256","slug":"engineer-extortion-ten-lakh-on-name-of-most-wanted","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोस्ट वांटेड बद्दो के नाम पर कपड़ा व्यापारी से मांगी 10 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोस्ट वांटेड बद्दो के नाम पर कपड़ा व्यापारी से मांगी 10 लाख की रंगदारी
Sun, 28 Jul 2019 12:51 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी मांगी
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो का नाम लेकर एक आर्किटेक्ट इंजीनियर ने शास्त्रीनगर के एक कपड़ा व्यापारी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पैसा न देने पर धमकी दी है। पीड़ित व्यापारी ने सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
मेडिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्रीनगर एच ब्लॉक निवासी कपड़ा व्यापारी आशीष कुमार ने एसपी क्राइम रामअर्ज को दिए शिकायती पत्र में बताया कि करीब चार माह पहले उन्होंने अपने मकान की मरम्मत और डिजाइन के लिए टीपी नगर क्षेत्र निवासी एक आर्किटेक्ट इंजीनियर को 30 लाख रुपये का ठेका दिया था। यह इंजीनियर खुद को कुख्यात बदन सिंह बद्दो का नजदीकी बताता था। मकान में काम कराने के दौरान भी अक्सर बद्दो के ही किस्से सुनाता था।
विज्ञापन
27 लाख दिए, काम हुआ आधा
आशीष के अनुसार वह इंजीनियर को अब तक 27 लाख रुपये दे चुका है। लेकिन सिर्फ आधा काम हुआ है। काम पूरा नहीं होने पर उसने आगे की पेमेंट रोक ली। आरोप है कि बीती 21 जुलाई को इंजीनियर आधा दर्जन युवकों को लेकर उनके घर पहुंचा। दस लाख रुपये रंगदारी मांगने लगा। पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी। फिर फोन पर धमकी देनी शुरू कर दी कि मैं बद्दो का आदमी हूं। दस लाख नहीं दिए तो अंजाम ठीक नहीं होगा। इसकी रिकॉर्डिंग भी आशीष ने अपने पास होना बताया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बेरीपुरा टीपी नगर निवासी बदन सिंह बद्दो 28 मार्च को होटल मुकुट महल से फर्रुखाबाद पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। उस पर शासन स्तर से ढाई लाख का इनाम है।
जांच के बाद करेंगे केस दर्ज
एक आर्किटेक्ट इंजीनियर ने बदन सिंह बद्दो का नाम लेकर दस लाख रुपये कपड़ा व्यापारी से मांगे हैं। तहरीर के आधार पर जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा- अजय साहनी, एसएसपी