{"_id":"6737d67f6a14ce3b370f21b6","slug":"energy-production-is-more-than-power-consumption-at-rapid-station-meerut-news-c-14-1-mrt1050-707726-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रैपिड स्टेशन पर बिजली की खपत से ज्यादा हो रहा ऊर्जा उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रैपिड स्टेशन पर बिजली की खपत से ज्यादा हो रहा ऊर्जा उत्पादन
विज्ञापन
मेरठ। पर्यावरण संरक्षण के लिए एनसीआरटीसी की ओर से स्टेशनों पर सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। एनसीआरटीसी को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के प्लेटिनम रेटेड साहिबाबाद और गुलधर आरआरटीएस स्टेशनों के लिए आईजीबीसी ने नेट-जीरो एनर्जी (ऑपरेशन) रेटिंग से सम्मानित किया गया है। इन दोनों स्टेशनों पर बिजली की जितनी खपत है, इससे अधिक ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है।
यह सम्मान बंगलूरू में इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) द्वारा आयोजित ग्रीन बिल्डिंग सम्मेलन 2024 में प्रदान किया गया है। देश में ऐसा पहली बार है कि किसी स्टेशन को नेट जीरो एनर्जी (ऑपरेशन) रेटिंग से सम्मानित किया गया है। एनसीआरटीसी को इस सम्मेलन में ग्रीन स्टेशन श्रेणी में गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन के लिए भी आईजीबीसी की प्लेटिनम रेटिंग प्रदान की गई। अतिरिक्त ऊर्जा का इस्तेमाल एनसीआरटीसी सिस्टम की दूसरी इलेक्ट्रिकल जरूरतों की आपूर्ति के लिए किया जा रहा है।
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि आरआरटीएस परियोजना में पर्यावरण के अनुकूल पहलों को लगातार प्राथमिकता दी है, जिससे पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता को बढ़ावा मिलता है।