फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encroachment removed on Baghpat Road amidst protest

विरोध के बीच बागपत रोड पर अतिक्रमण हटाया

Fri, 27 Jun 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed on Baghpat Road amidst protest
लोक निर्माण विभाग की ओर से फुटबॉल चौराहे से मलि याना फ्लाईओवर के पास तक चलाया गया अतिक्रमण विरो
मेरठ। बागपत रोड पर बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग की टीम ने पुलिस के साथ अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया लेकिन भारी पुलिस बल के आगे उनकी एक न चली। फुटबॉल चौराहे से बागपत रोड पर मलियाना पुल के नजदीक तक दिनभर अभियान चलाकर 64 अतिक्रमण हटाए गए। इन सभी को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया था। वहीं कुछ व्यापारियों ने स्वयं अतिक्रमण हटा लिया। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता सतेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट नवीन श्रीवास्तव और एसएचओ टीपीनगर अरुण मिश्रा ने पहले व्यापारियों, दुकानदारों को अतिक्रमण अभियान चलाने की चेतावनी दी। चेतावनी के बाद ही काफी संख्या में व्यापारियों ने अपनी दुकानों के बाहर रखे बोर्ड और अन्य सामान हटाना शुरू कर दिया। इसके बाद टीम ने जेसीबी से अवैध टीन शेड, खोखे व अन्य अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इस बीच अस्पताल के पास कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन भारी पुलिस बल के आगे उनकी एक न चली। अवर अभियंता संजय कुमार ने बताया कि 64 व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया था। इनके अलावा कुछ व्यापारियों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। फुटबॉल चौराहे से मलियाना फ्लाई ओवर के पास तक अतिक्रमण हटाया गया। अब शुक्रवार को सड़क के दूसरी ओर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट नवीन श्रीवास्तव, सहायक अभियंता अंकित कुमार, एसएचओ टीपी नगर अरुण मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

लोक निर्माण विभाग की ओर से फुटबॉल चौराहे से मलि याना फ्लाईओवर के पास तक चलाया गया अतिक्रमण विरो

लोक निर्माण विभाग की ओर से फुटबॉल चौराहे से मलि याना फ्लाईओवर के पास तक चलाया गया अतिक्रमण विरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed